अयोध्या: ग्राम पंचायत धमथुआ में कोटेदार पर घटतौली का गंभीर आरोप।*
कोटेदार का कालाबाजारी खेल राशन के लिए परेशान कार्ड धारक
अयोध्या , अचल वार्ता। धरातल की सच्चाई पर एक नजर सूबे की योगी सरकार की केंद्र बिंदु अयोध्या जहां एक तरफ योगी सरकार कलाबाजारियों की नाक में नकेल कसने का काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में कालाबाजारी जोरों पर ताजा मामला जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र से आया है जहां पर राशन घटतौली कर रहे हैं कोटेदार ग्रामीण ने पूर्ति निरीक्षक से की शिकायत अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धमथुआ में सरकारी राशन के वितरण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है।
ग्रामीणों ने स्थानीय कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान घटतौली (कम वजन देने) का गंभीर आरोप लगाते हुए भारी रोष व्यक्त किया है। कार्डधारकों का कहना है कि कोटेदार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है तथा साथ में जबरन निरमा, साबुन, तेलआदिअधिक मूल्य लेकर देते हैं। और उसे राशन के साथ लेना अनिवार्य बताते हैं।
विरोध करने पर राशन कार्ड कटवा देने की धमकी मिलती है। लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद उन्हें वजन में कटौती कर खाद्यान्न सौंपा जाता है, जो सीधे तौर पर शासन के नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोटेदार 2 महीने का राशन ब्लैक कर देते हैं ग्रामीणों को राशन के लिए दूसरे गांव में भटकना पड़ता है। कोटेदार को नहीं है शासन प्रशासन का खौफ। धड़ल्ले से कर रहे हैं। कालाबाजारी मामले के संबंध में जब सप्लाई इंस्पेक्टर मिल्कीपुर से फोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला मेरे संज्ञान में है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह है कि मामले में कार्रवाई होगी या फिर कार्यवाही के नाम पर होगी लीपापोती कोटेदार का धड़ले से चलता रहेगा काला बाजार कार्ड धारकों को राशन के लिए दूसरे गांव में भटकना पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0