मुरादाबाद : मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव सहेल में निर्माण कार्य को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव सहेल निवासी अर्पित पुत्र चरण सिंह अपने हिस्से के मकान में दीवार का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे गांव के पुरुषोत्तम, मनीदेव, प्रशांत और शकरा निवासी सहेल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनकी बहन स्वाति, मां कविता और पिता चरन सिंह को लात-घूंसे व लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी गंभीर चोटें आई। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि इस हमले में परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0