पिथौरागढ़ : ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे पहुंच रही शिकायतें

Aug 23, 2026 - 17:38
 0  1
पिथौरागढ़ : ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे पहुंच रही शिकायतें

पिथौरागढ़ , अचल वार्ता । जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई पेपरलेस शिकायत निवारण व्यवस्था ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ को जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। 15 मई 2026 से जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा शुरू की गई इस पहल के माध्यम से अब तक 562 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 352 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जबकि शेष शिकायतों के निशान की प्रक्रिया गतिमान है।

‘हैलो हेल्प’ के माध्यम से नागरिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप या ई-मेल के जरिए बिना कार्यालय आए अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है। स्थानीय भाषा में भी अपनी समस्या बताने की सुविधा लोगों के लिए इसे और सहज बना रही है।

इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाती है और शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेकर समाधान की पुष्टि भी की जाती है। समाधान न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से तत्काल संपर्क कर शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि हर वास्तविक समस्या का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया इस व्यवस्था के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

उन्होंने संबंधित विभागों को ‘हैलो हेल्प’ से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

हैलो हेल्प पिथौरागढ़ : 94581 44651

ईमेल - hellohelp.pithoragarh@gmail.com 

कार्यदिवसों में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0