चंपावत : चम्पावत में सीएम घोषणाओं के कार्यों की डीएम ने की समीक

Nov 24, 2026 - 18:22
 0  0

चम्पावत, अचल वार्ता । जिलाधिकारी  मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उन्हें प्राथमिकता देकर गति दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में आ रही बाधाओं का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समाधान करें। निर्माण कार्यों के दौरान निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और अधिकारी कार्यों की प्रगति पर नियमित नजर रखें।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने से जनपदवासियों को इनसे विकसित होने वाली सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरुषोत्तम, उप जिलाधिकारी बी.सी. पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डी.के. तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0