अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में 200 सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती

Aug 22, 2026 - 12:33
 0  1
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में 200 सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती
प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा , अचल वार्ता । जनपद के शिक्षित बेरोजगार पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से TERRIER SECURITY SERVICES, INDIA PVT. LTD, GUJARAT द्वारा दिनांक 02 सितंबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से मॉडल कैरियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन संबंधित कंपनी द्वारा साक्षात्कार एवं परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 02 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं छायाप्रतियां, बायोडाटा तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

रोजगार मेले में SPECIAL SECURITY GUARD के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास एवं उससे अधिक, न्यूनतम ऊंचाई 172 सेंटीमीटर तथा BMI 18.5 से 24.9 होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹40,000 से ₹50,000 तक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं, आवास एवं भोजन आदि प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले हेतु अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9319044434 अथवा लैंडलाइन नंबर 05962-298040 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0