अयोध्या : 134 मेधावी विद्यार्थियों को मिली 'सारथी छात्रवृत्ति', प्राण फाउंडेशन ने शिक्षा के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

अयोध्या के बीएनएस डिग्री कॉलेज जनौरा में प्राण फाउंडेशन ने 134 मेधावी विद्यार्थियों को सारथी छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। चयनित विद्यार्थियों को हर साल मिलेंगे 6,000 रुपये।

Nov 21, 2026 - 17:09
 0  5
अयोध्या :  134 मेधावी विद्यार्थियों को मिली 'सारथी छात्रवृत्ति', प्राण फाउंडेशन ने शिक्षा के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
  • बी.एन.एस. डिग्री कॉलेज जनौरा में हुआ छात्रवृत्ति वितरण समारोह, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये

अयोध्या, अचल वार्ता। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था प्राण फाउंडेशन की ओर से 'सारथी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। बी.एन.एस. डिग्री कॉलेज, जनौरा के सभागार में आयोजित समारोह में 134 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। इस पहल से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

134 विद्यार्थियों को वितरित किए गए छात्रवृत्ति के चेक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री वीरेश वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक श्री अभिषेक त्रिपाठी, शिव नारायण बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री दीपक सिंह, राज करण इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य श्री शिव कुमार मिश्रा और भाजपा नेता श्री रवि तिवारी शामिल रहे।

संस्था की निदेशक श्रीमती उर्मिला पांडेय ने चयनित सभी 134 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को हर साल मिलेगी 6 हजार रुपये की मदद

प्राण फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा 9 से 12 तक में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को 'सारथी छात्रवृत्ति' प्रदान की जाती है। इसके तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को आगे की पढ़ाई में सहयोग के लिए 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।

संस्था की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो और उसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती वंदना तिवारी ने किया। समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्राण फाउंडेशन की सारथी छात्रवृत्ति पहल आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह आसान बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0