अम्बेडकर नगर: जिलाधिकारी का शक्त निर्देश:बिना फार्मर आईडी की नहीं मिलेगी खाद
अंबेडकर नगर, अचल वार्ता जिले में खाद के सुचारू वितरण और किसानों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद की वर्तमान उपलब्धता, मांग और वितरण व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं,इस बैठक में जिले के समस्त थोक उर्वरक विक्रेता भी शामिल थे।
जिला कृषि अधिकारी (DAO) अरविंद कुमार चौधरी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों और समितियों को जिलाधिकारी द्वारा लिए गए निर्णयों से अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से नियमों का पालन करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि बिना किसान रजिस्ट्रेशन (Farmer Registration) के किसी भी व्यक्ति को खाद नहीं बेची जाएगी। किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराना संबंधित अधिकारियों और समितियों की ही जिम्मेदारी होगी।
जिला अधिकारी द्वारा सभी से अपील की जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने क्षेत्र के पंचायत सहायक, से संपर्क करके अपनी किसान आईडी बनवा लें, ताकि खाद प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।समितियों और वितरकों को सख्त हिदायत दी गई है कि निर्धारित मात्रा से अधिक खाद किसी को भी न दी जाए। वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी समितियों और बड़े रिटेलर्स को निर्देश दिया है कि वे खाद केंद्रों पर किसानों के लिए टोकन व्यवस्था लागू करें। इसके साथ ही वहां आने वाले किसानों के लिए ठंडे और साफ पीने के पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। नियमों की अनदेखी करने या व्यवस्था न मिलने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिले में खाद के स्टॉक और मांग के आंकड़े भी साझा किए गए, वर्तमान में यूरिया लगभग 19,000 मीट्रिक टन (MT) यूरिया जिले में उपलब्ध है, जबकि आगामी मांग को देखते हुए रैक आती रहेगी। जिससे किसानों को आगामी फसल के लिए उर्वरकों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आएगी। जिले में डीएपी इस समय करीब 5,000 मीट्रिक टन उपलब्ध है।वही एसएसपी(सिंगल सुपर फास्फेट) लगभग 15,000 मीट्रिक टन का स्टॉक वितरण के लिए तैयार है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, अपनी बारी का इंतजार करें और केंद्र पर जाते समय अपना पंजीकरण दस्तावेज साथ लेकर जरूर आएं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0