दबंगों की धमकियों से सहमी महिला, बोली- गांव में रहना हुआ मुश्किल; पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
हरदोई (अचलवार्ता) बेनीगंज थाना क्षेत्र में कथित दबंगों की धमकियों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने कुछ लोगों पर आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि लगातार हो रही कथित दबंगई ने उसके परिवार का सुकून छीन लिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब गांव में रहना भी मुश्किल महसूस होने लगा है।
सेमराकलां कल्याणमन निवासी नीलम देवी पत्नी नीरज कुमार ने थाना प्रभारी बेनीगंज को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कटिघरा निवासी अनूप पुत्र दुल्लू, अंकित पुत्र नरेश और घुस्सु पुत्र साहेबलाल सहित कुछ लोग आए दिन उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। आरोप है कि विपक्षी गाली-गलौज और अभद्रता करने के साथ ही विवादित ् करते हैं तथा जान से मारने की धमकियां देते हैं।पीड़िता के मुताबिक, एक नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे भी आरोपितों ने कथित तौर पर विवाद और अभद्रता की। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पूरा परिवार भयभीत है। महिला ने अपनी और परिजनों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
नीलम देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
सवाल यह है कि क्या लगातार मिल रही धमकियों के बीच यह परिवार सुरक्षित माहौल में रह पाएगा? अब पीड़िता की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0