माधौगंज पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oct 26, 2026 - 14:15
Nov 2, 2026 - 16:35
 0  10
माधौगंज पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (अचलवार्ता)। माधौगंज पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को माधौगंज थाना क्षेत्र के किठाई गांव निवासी विकिन सैनी पुत्र राधेश्याम ने अपना पंपिंग सेट चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 के तहत धारा 303(1) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए हसीन पुत्र यासीन निवासी चुंगी मोहद्दीनगर, कस्बा व थाना मल्लावां तथा बृजेश पुत्र कमलेश आरख निवासी ग्राम चंदीपुर, थाना माधौगंज को पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0