कछौना रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां, सीता हरण के मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Oct 24, 2026 - 17:28
 0  1
कछौना रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां, सीता हरण के मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

अचलवार्ता। संवाददाता

कछौना (हरदोई)। कछौना कस्बे में यू.जे. इंटरनेशनल स्कूल के निकट आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के चौथे दिन प्रभु श्रीराम के वनवास, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, सीता हरण और जटायु मरण के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शुक्रवार रात रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मंच पर सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला और भाजपा मंडल महामंत्री अजय बाजपेई ने भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

रामलीला में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के प्रसंग ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद के दौरान ओजपूर्ण वाणी और तीखे संवादों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। वहीं, रावण द्वारा माता सीता के हरण और उनकी रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले पक्षीराज जटायु के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

एकता कमेटी ने जताया आभार

एकता कमेटी कछौना ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले अतिथियों, क्षेत्रवासियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग और सहभागिता ही इस धार्मिक आयोजन की प्रेरणा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0