दरवन झील में पानी हो न हो, 'फंड का बहाव' फुल स्पीड में!

Oct 20, 2026 - 14:03
 0  130
दरवन झील में पानी हो न हो, 'फंड का बहाव' फुल स्पीड में!
Photo AI generate

 अंबेडकरनगर में दरवन झील के नाम पर 'कागजी विकास' 

अंबेडकरनगर अचल वार्ता/कहते हैं कि अगर पानी में तैरना सीखना हो तो तालाब या झील जाना पड़ता है, लेकिन अगर पैसों को हवा में तैराना सीखना हो तो सरकारी फाइलों का चक्कर काटना पड़ता है! कुछ ऐसा ही अनोखा 'वाटर स्पोर्ट्स' जनपद अंबेडकरनगर की प्रसिद्ध दरवन झील के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास प्रोजेक्ट में देखने को मिल रहा है।

 झील में पर्यटन' या 'पैसों का गबन'? 

मुख्यमंत्री महोदय को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि अंबेडकरनगर की दरवन झील को चमकाने के लिए एनटीपीसी (NTPC) ने अपने CSR फंड से 86.50 लाख रुपये (पत्र के अनुसार) जारी किए थे। आरोप था कि डीएम साहब ने यह बजट पर्यटन विभाग को मार्च 2025 में ही ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन धरातल पर काम के नाम पर शून्य और पैसों का 'हवा-हवाई गबन' हो गया! शिकायकर्ता ने सीधे मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई थी। पर्यटन विभाग का 'शातिर' सफाईनामा: अरे साहेब! पैसा तो आगे सरका दिया! शिकायत के जवाब में प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी (अनुपम कुमार सिंह) ने जो सरकारी गणित समझाया है, उसे सुनकर तो अच्छे-अच्छे अर्थशास्त्री भी अपना सिर पकड़ लें सितंबर 2023: एन टी पी सी ने 1.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। फरवरी 2025: पहली किश्त के रूप में 88.60 लाख रुपये आए। फरवरी 2024 से जुलाई 2025 तक: फाइलें ऊपर-नीचे, लखनऊ से अंबेडकरनगर तक घूमती रहीं। मार्च 2026: शासनादेश जारी हुआ और कार्यदायी संस्था 'यूपी जल निगम (नगरीय) अयोध्या' (C&DS Unit-44) को बनाया गया। सितंबर 2026: आखिरकार पर्यटन विभाग ने 88लाख60 हजार में से 60.00 लाख रुपये जल निगम अयोध्या को ट्रांसफर कर दिए! यानी 2023 से शुरू हुई कहानी 2026 तक आते-आते केवल खाते बदलने और फाइलें सरकाने में ही सिमट कर रह गई! जनता बेचारी झील किनारे पर्यटन के मजे लेने का इंतजार कर रही है और यहां साहब लोग 'फंड-फंड' का गेम खेल रहे हैं।

 🤔 बड़ा सवाल? 

 जब सितंबर 2026 में 60 लाख रुपये आगे भेजे गए, तो बाकी के 28लाख 60 लाख रुपये किसके पास 'आराम' फरमा रहे हैं? क्या दरवन झील पर सिर्फ कागजी नावें चलेंगी या कभी जनता को भी वहां कोई विकास का काम दिखेगा? देखना यह होगा कि इस 'कागजी तैराकी' पर शासन स्तर से कोई कार्रवाई की चाबुक चलती है या झील का पानी ऐसे ही ठहरा रहेगा!

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0