किसान, श्रमिक, युवा और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर पेश हुआ केंद्रीय व राज्य बजट 2026: प्रभारी निर्मल प्रकाश सूरा
अलवर के तिजारा क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा द्वारा केंद्रीय व राज्य बजट 2026 श्रमिक संवाद सम्मेलन आयोजित, प्रभारी निर्मल प्रकाश सूरा बोले— बजट किसान, श्रमिक, महिला व युवा हितैषी।
अलवर,अचल वार्ता। जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भामडाका गांव स्थित शिव मंदिर मंडल गैलपुर में शनिवार को ओबीसी मोर्चा द्वारा केंद्रीय एवं राज्य बजट 2026 श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, किसानों, श्रमिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने सहभागिता की।
भगवान श्रीराम की पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।
इस अवसर पर प्रभारी निर्मल प्रकाश सूरा, हर्ष यादव (पूर्व जिला महामंत्री), अनूप यादव (जिला महामंत्री), कंचन तिवाड़ी (जिला मंत्री), नानक राठौड़ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहू एवं तेलिक समाज), सलोना यादव (मीडिया प्रभारी), सतपाल प्रजापत (जिलाध्यक्ष प्रजापत समाज), अनिल सैनी (पार्षद) एवं अमर सिंह (अध्यक्ष किसान मोर्चा) उपस्थित रहे। मंच संचालन कुलदीप यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष) ने किया।
अतिथियों का पारंपरिक सम्मान
ग्राम भामडाका के डॉ. कैलाश योद्धा, देशराज योद्धा, जंग बहादुर, देवेंद्र शर्मा, करण सिंह, ललतेश यादव, वेद प्रकाश एवं अमर सिंह ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
ग्राम की महिलाओं ने कंचन तिवाड़ी, सलोना यादव एवं मौसम शर्मा का शाल व मालाओं से अभिनंदन किया।
बजट 2026 सर्वांगीण विकास का दस्तावेज— निर्मल प्रकाश सूरा
सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा जिला अलवर उत्तर के प्रभारी निर्मल प्रकाश सूरा ने कहा कि केंद्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्थान में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 राष्ट्रहित और समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, श्रमिक, व्यापारी, विद्यार्थी, महिलाएं और युवा सभी के लिए त्वरित विकास एवं आकांक्षाओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान दिया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” की भावना इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर
निर्मल सूरा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने नशा मुक्ति के लिए राज सवेरा योजना, आंगनवाड़ी के लिए नंद घर योजना, दीपावली व होली जैसे पर्वों पर मंदिरों की सजावट, गाड़िया लोहार समाज के बच्चों के लिए स्कूल ऑन व्हील जैसी योजनाओं को बजट में शामिल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बजट— हर्ष यादव
पूर्व जिला महामंत्री हर्ष यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों के बजट से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश को लाभ होगा। इससे देश की विदेश नीति, आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) और आर्थिक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।
अलवर को मिली सौगातों के लिए जताया आभार
जिला महामंत्री अनूप यादव ने बजट में अलवर जिले को मिली सौगातों के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य मंत्री संजय शर्मा एवं तिजारा विधायक महंत बालकनाथ का आभार व्यक्त किया।
कई वक्ताओं ने रखे विचार
सम्मेलन को पवन चौहान (उपाध्यक्ष भाजपा), अशोक कुमार, नंद सिंह, अनिल सैनी, अमर सिंह, कंचन तिवाड़ी एवं सलोना यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0