अररिया : 3 साल की मासूम खेलते-खेलते अचानक हुई गायब , 4 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, इलाके में मची सनसनी

May 16, 2026 - 20:40
 0  0
अररिया : 3 साल की मासूम खेलते-खेलते अचानक  हुई गायब , 4 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, इलाके में मची सनसनी
शिवांशी नौ मई को अपने माता-पिता के साथ नाना मायानंद सिंह के घर तेगछिया आई थी। 11 मई की दोपहर घर के बाहर खेलते समय वह अचानक गायब हो गई।

 अररिया,अचल वार्ता :  जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में पांच दिन से लापता तीन वर्षीय बच्ची का शव भूस्सी घर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान शिवांशी उर्फ लाडो के रूप में हुई है। वह तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी सुशील सिंह की पुत्री थी। 

नाना के घर आई थी मासूम
शिवांशी नौ मई को अपने माता-पिता के साथ नाना मायानंद सिंह के घर तेगछिया आई थी। 11 मई की दोपहर घर के बाहर खेलते समय वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर बच्ची के नाना ने ताराबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन भूस्सी घर के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां से तेज दुर्गंध आने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली, जहां से बच्ची का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। बच्ची के नाना का घर और भूस्सी घर करीब 25 मीटर की दूरी पर स्थित है। 

घटना की सूचना मिलते ही अररिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार के नेतृत्व में ताराबाड़ी, कुर्साकांटा, मदनपुर और अररिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0