DIOS भोलूवा साहब के चमकते अनुभव पर भारी पड़ा DM का सत्यापन बेटे का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त; अब अंबेडकर नगर के पुराने टेंडरों पर भी उठी उंगली!

Nov 14, 2026 - 08:49
 0  132
DIOS भोलूवा साहब के चमकते अनुभव पर भारी पड़ा DM का सत्यापन बेटे का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त; अब अंबेडकर नगर के पुराने टेंडरों पर भी उठी उंगली!
Photo AI generate

       आजमगढ़/अंबेडकर नगर अचल वार्ता अंबेडकर नगर के पूर्व DIOS (जिला विद्यालय निरीक्षक) गिरीश कुमार सिंह उर्फ 'भोलूवा साहब' भी जरा गौर फरमाएं! अंबेडकर नगर में अपनी तैनाती के दौरान अपनी कार्यशैली और कथित तौर पर 'नोच-खसोट' व बड़े कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहे भोलूवा साहब के परिवार का एक नया और चौंकाने वाला किस्सा अब आजमगढ़ से सामने आया है। यह मामला सुनकर किसी के भी पैरों तले से जमीन खिसक जाए। दरअसल, यह पूरा मामला पूर्व DIOS गिरीश कुमार सिंह उर्फ भोलूवा के ठेकेदार पुत्र सतपाल सिंह से जुड़ा है। ठेकेदारी के मैदान में अपना सिक्का जमाने के लिए सतपाल सिंह ने जो चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया था, उस पर आजमगढ़ के जिलाधिकारी (DM) रविन्द्र कुमार ने ऐसा प्रशासनिक 'हंटर' चलाया कि प्रमाण पत्र ही निरस्त कर दिया। शपथ-पत्र में 'पाक-साफ', पुलिस जांच में निकले चार मुकदमे! ठेकेदारी का लाइसेंस और काम पाने की जुगत में सतपाल सिंह ने शपथ-पत्र देकर खुद को बिल्कुल पाक-साफ बताया था और दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। लेकिन, जब मामला पुलिस सत्यापन की कसौटी पर कसा गया, तो एक-दो नहीं बल्कि पूरे चार मुकदमों की कुंडली खुलकर सामने आ गई:

 1- चिनहट, लखनऊ: मु0अ0सं0 236/2025

 2- सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ: मु0अ0सं0 215/2025

 3- सतरिख, बाराबंकी: मु0अ0सं0 173/2026

 4- अहरौला, आजमगढ़: मु0अ0सं0 299/2026

इन चार मुकदमों का खुलासा होने के बाद DM रविन्द्र कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए 15 दिन का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। जब निर्धारित समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो DM ने बिना किसी दबाव के चरित्र प्रमाण पत्र को सीधा निरस्त कर दिया। पद और प्रभाव' पर भारी पड़ा रिकॉर्ड चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भोलूवा साहब को अंबेडकर नगर में DIOS की कुर्सी संभालने और 'सिस्टम' चलाने का अनुभव तो खूब रहा , लेकिन आजमगढ़ के DM साहब ने साफ संदेश दे दिया कि सरकारी चरित्र प्रमाण पत्र में पद, पहचान या रसूख नहीं, बल्कि असली रिकॉर्ड देखा जाता है। एक तरफ बेटा ठेकेदारी के मैदान में ताल ठोक रहा था, तो दूसरी तरफ DM साहब सत्यापन के मैदान में डटे थे—और इस बार बाजी पूरी तरह DM साहब के हाथ रही!

अब अंबेडकर नगर के पुराने टेंडरों की जांच की उठी मांग

इस घटना के बाद अब संदेह की सुई अंबेडकर नगर की तरफ भी घूम गई है। जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पिता के DIOS पद पर रहते हुए पुत्र सतपाल सिंह ने अंबेडकर नगर में भी ठेके लेकर बड़े खेल या घोटाले किए हों? स्थानीय स्तर पर अब यह आवाज उठने लगी है कि पूर्व DIOS की अंबेडकर नगर में तैनाती से लेकर स्थानांतरण होने तक के सभी टेंडरों और कार्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि 'पिता-पुत्र' के इस पूरे नेटवर्क की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0