अल्मोड़ा : 3 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

Aug 22, 2026 - 12:24
 0  1
अल्मोड़ा : 3 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती
प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा  , अचल वार्ता । जनपद के शिक्षित बेरोजगार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से QUESS CORP (TATA MOTORS LTD) रुद्रपुर द्वारा दिनांक 03 सितंबर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10ः00 बजे से मॉडल कैरियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से खण्ड विकास कार्यालय, भिकियासैंण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन कंपनी द्वारा साक्षात्कार एवं परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे खण्ड विकास कार्यालय, भिकियासैंण में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं छायाप्रतियां, बायोडाटा तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

रोजगार मेले में ट्रेनी  के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,250 प्रतिमाह वेतन के साथ ओवरटाइम एवं अन्य भत्ते नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9759036349 अथवा लैंडलाइन नंबर 05962-298040 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले हेतु अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर भी कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0