छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तरी इलाकों में 4 डिग्री तक गिरेगा पार

Nov 24, 2026 - 12:34
 0  0
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तरी इलाकों में 4 डिग्री तक गिरेगा पार

रायपुर, अचल वार्ता। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान जताया है। इससे अंबिकापुर, पेंड्रारोड और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तरी इलाकों में तापमान गिरने के बावजूद प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के आंकड़ों के अनुसार, लालपुर रायपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 18.9 डिग्री रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 17.8 डिग्री, अंबिकापुर में अधिकतम 27.1 और न्यूनतम 18 डिग्री तथा दुर्ग में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात ठंड अधिक महसूस हो सकती है। ग्रामीण और खुले इलाकों में इसका असर शहरों की तुलना में ज्यादा महसूस होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 29 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। फिलहाल किसी बड़े मौसमी अलर्ट की सूचना नहीं है। तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0