दिल्ली : विपक्ष के मार्च को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली, अचल वार्ता । चुनाव आयोग के हेडक्वार्टर तक विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। विपक्ष के मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस, पटेल चौक, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर के आस-पास की कई अहम सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को डायवर्ट करने की बात कही गई है।ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों ने इन इलाकों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है प्रभावित इलाकों से बिना जरूरत यात्रा करने से बचें। इन इलाकों पर लोगों को डायवर्जन, भीड़-भाड़ और बैरिकेडिंग मिल सकती है।
लोगों को क्या सलाह?
एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली में ट्रैफिक के लिए किए गए खास इंतजामों को देखते हुए, कनॉट प्लेस-पटेल चौक-पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर के आस-पास की कई अहम सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट या डाइवर्ट किया जा रहा है। बिना जरूरत इन इलाकों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां भी संभव हो, मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और साइनबोर्ड के निर्देशों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0