डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप, कथित ऑडियो की चर्चा से पंचायत महकमे में हलचल; अब जांच और कार्रवाई पर टिकी निगाहें!
अंबेडकरनगर अचल वार्ता: जिले के विकास विभाग और पंचायती राज महकमे में इन दिनों एक बाबूजी के कारनामों की जोरदार चर्चा है। मामला भीटी ब्लॉक के नोकेरापुर ग्राम पंचायत का है, जहां एक पीड़ित महिला शोभावती ने ADO पंचायत प्रभात सिंह पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं कि महकमे की हवा टाइट हो गई है। भाई साहब, परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने और नकल लेने के लिए सरकारी फीस तो दूर, यहां तो सीधे ₹1.5 लाख की डिमांड और 'शारीरिक शोषण' जैसी भारी-भरकम शर्तें रख दी गईं! क्या है पूरा मामला रजिस्टर में नाम, जेब पर भारी दाम: पीड़िता शोभावती अपने परिवार का नाम रजिस्टर में चढ़ाने और उसकी नकल के लिए चक्कर काट-काटकर थक गई। आरोप है कि इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। ऑडियो वायरल, शैतान एक्टिव: पीड़ित महिला के पास बातचीत का एक ऑडियो होने का दावा किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहा है। 'अकेले मिलिए' वाला फॉर्मूला: वायरल क्लिप के मुताबिक, जब महिला ने पैसों के लेन-देन पर बात बढ़ाई, तो साहब के अंदर का 'दरियादिल' या कहें शैतान जाग गया। साहब ने साफ फरमाया— अकेले में मिलिए, फिर बात करते हैं।अब इस 'अकेले में मिलने' के राज को लेकर पूरे अंबेडकरनगर में तरह-तरह के कयास और चुटकियां ली जा रही हैं।अब आगे क्या? पीड़िता ने पुलिस कप्तान (SP) को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि खाकी इस 'रजिस्टर वाले कांड' की गुत्थी को कैसे सुलझाती है और साहब की इस रंगीन कार्यशैली पर पंचायती राज विभाग क्या एक्शन लेता है। क्या कप्तान साहब इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराकर एडीओ साहब की क्लास लगाएंगे, या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? जनता की नजरें इसी पर टिकी हैं! इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है, क्या ऐसे अधिकारियों पर तुरंत निलंबन की गाज गिरनी चाहिए
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0