राजस्थान: मुंबई की धरती पर जालौर के सितारों की चमक, इंटरनेशनल फैशन फेस्ट में रचा इतिहास
मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल फैशन फेस्ट एंड अवॉर्ड्स 2026 में जालौर के मॉडलों ने शानदार प्रदर्शन कर मिस्टर मॉडल, मिस मॉडल और टीन मॉडल महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीतकर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया।
जालौर , अचल वार्ता। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल फैशन फेस्ट एंड अवॉर्ड्स 2026 में राजस्थान के जालौर जिले के उभरते सितारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। इस भव्य आयोजन में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला।
इंटरनेशनल फैशन फेस्ट एंड अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया फैशन एसोसिएशन एवं हिंदुस्तान बियर्ड क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिज़ाइनर्स और क्रिएटिव आर्टिस्ट्स ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जालौर के प्रतिभाशाली मॉडलों ने जीते बड़े खिताब
कार्यक्रम में जालौर जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए—
- बादल सिंह बारोट को मिस्टर मॉडल महाराष्ट्र का खिताब
- राजश्री राठौड़ को मिस मॉडल महाराष्ट्र का सम्मान
- गणपत परमार को टीन मॉडल महाराष्ट्र अवॉर्ड
- निशा रावल को मॉडल ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड से नवाज़ा गया
इन उपलब्धियों ने जालौर को राष्ट्रीय फैशन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई।
प्रतिष्ठित हस्तियों ने किया सम्मानित
सम्मान समारोह मेंचार्ल्स विलियम्स (संस्थापक, आई.आई.एफ.ए.),शिवाय सिंह परमार,सावित्री जोशी द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बॉलीवुड और फैशन जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, जाने-माने फैशन डिज़ाइनर्स और कोरियोग्राफर्स की उपस्थिति रही। वहीं सैंडी राजपूत (अध्यक्ष, आर.बी.सी.) की गरिमामयी मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
जालौर और राजस्थान में खुशी की लहर
जालौर के इन सितारों की इस सफलता से पूरे जिले और राजस्थान में गर्व व उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि जालौर की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाती है।
- श्रवण कुमार ओड़
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0