जालौर: पद्दोन्नति पर मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान ने किया स्वागत

Feb 14, 2026 - 17:29
 0  30
जालौर: पद्दोन्नति पर मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान ने किया स्वागत

जालोर, अचल वार्ता। आँल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान जालोर की ओर से हजरत गैबनशाह गाजी दरगाह मे शुक्रवार शाम को राजस्थान पुलिस के बरकत खान मेहर, शहजाद खान मेहर व कादर खान मेहर के हैड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पद्दोन्नति होने पर जिलाध्यक्ष शहजाद खान के नेतृत्व मे सिलावट समाज के मोज़ीज़ लोगो ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 संस्थान के जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने बताया कि पुलिस सेवा मे हमेशा तत्पर रहने वाले बरकत मेहर, शहजाद मेहर व कादर मेहर को उनकी लगन व मेहनत के चलते एएसआई पद पर प्रमोशन हुआ है । यह मुस्लिम समाज के लिए बडे गर्व की बात है। इनका हमेशा हर व्यक्ति से जुडाव होने से इनका ये स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

  वही बरकत मेहर ने बताया कि मेरे पिताजी पुलिसकर्मी होने से हमे प्रारंभ से ही अनुशासन मे रहना सिखाया गया। आज पुलिस महकमे मे हम तीन भाई कार्यरत है।संस्थान द्धारा जो हमारा स्वागत किया गया ,इसके लिए आभारी है। 

  शहजाद मेहर ने बताया कि पुलिस सेवा मे रहते हुए हमेशा पूर्ण ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होने अपने बच्चों को अधिकाधिक शिक्षित करने की बात कही। कादर मेहर ने संस्थान द्धारा स्वागत कर मान सम्मान देने पर आभार जताया।

  कार्यक्रम मे हैड कांस्टेबल से एएसआई बनने पर संस्थान के सदस्यों द्धारा बरकत मेहर, शहजाद मेहर व कादर मेहर का साफा , माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे अल्पाहार की व्यवस्था प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब शेख द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन नूर मोहम्मद ने किया।

      इस दौरान संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अयुब शेख, प्रधानाचार्य फिरोज खान हब्शी,एडवोकेट सकील खान मेहर, लियाकत अली, एडवोकेट सलीम जावेद, मुस्ताक खान, छोटू खान,हिदायत खान,नर्सिंग आफिसर असलम शेख, ईरफान खान, जानशेर खान, जहाँगीर खान,सादिक मोहम्मद, अरमान खान,जाकिर खान, इंसाफ अली, जलाल खान , असलम डीका, बरकत खान, वाजिद अली , इस्माइल खान, इक़बाल खान, शमशेर खान, जुनेद खान, रमजान खान, नवाब खान,मुजफ़र मंडोरी कलीम अरशद सहित अन्य मौजूद थे।

 - जालोर ब्यूरो 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0