फरधान में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 15,400 रुपये बरामद
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारंटी व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी महोदया सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फरधान के नेतृत्व में थाना फरधान पुलिस द्वारा, आज दिनांक 25.11.2026 को जुआँ खेलते हुये 05 अभियुक्तों को ग्राम आधारपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 528/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआँ अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण -
1. दीपेश वर्मा पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम आधारपुर थाना फरधान जिला खीरी
2. ध्रुव वर्मा पुत्र सुन्दरलाल निवासी ग्राम आधारपुर थाना फरधान जिला खीरी
3. संजोग कुमार पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम आधारपुर थाना फरधान जिला खीरी
4. राजू पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम आधारपुर थाना फरधान जिला खीरी
5. दीपक कुमार पुत्र यज्ञदत्त निवासी ग्राम पिपराकरमचन्द्र थाना फरधान जिला खीरी
बरामदगी का विवरण :-
एक बण्डल में 52 ताश के पत्ते मय कुल धनराशि 15,400 रूपये जिसमें माल फड़ 12800 रूपये मय जामा तालाशी 2600 रू0
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0