झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में 1.95 लाख से ज्यादा वोट रद्द, इन 3 गलतियों से "लोकतंत्र के महापर्व" पर लगा दाग
अकेले रांची नगर निगम में 62 हजार से अधिक मत अमान्य, बैलेट पेपर बना बड़ी वजह
रांची, झारखण्ड, अचल वार्ता। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में लोकतंत्र का उत्साह तो दिखा, लेकिन मतदाताओं की छोटी-छोटी गलतियों ने चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। राज्यभर में 1,95,109 से अधिक वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। इनमें अकेले रांची नगर निगम में ही 62,330 वोट रद्द हुए, जो कुल मतदान का लगभग 14 प्रतिशत है।
रांची नगर निगम में 4.45 लाख मतदान, 62 हजार वोट बेकार
रांची नगर निगम चुनाव में कुल 4,45,922 मतदाताओं ने मतदान किया, लेकिन
- मेयर पद के लिए: 36,527 वोट रद्द
- पार्षद पद के लिए: 25,803 वोट रद्द
कई वार्डों में जीत-हार का अंतर कम होने के कारण रद्द वोट राजनीतिक विश्लेषण का अहम आधार बन गए हैं।
2013 के बाद फिर बैलेट पेपर से मतदान
नगर निकाय चुनाव में वर्ष 2013 के बाद 2026 में पहली बार बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। पिछले 13 वर्षों से ईवीएम की आदत डाल चुके मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर प्रक्रिया उलझन भरी साबित हुई, जिसका सीधा असर रद्द मतों की संख्या पर पड़ा।
इन वार्डों में सबसे ज्यादा वोट रद्द
रांची नगर निगम में रद्द मतों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं—
- वार्ड 22 : 904 वोट रद्द
- वार्ड 23 : 858 वोट रद्द
- वार्ड 36 : 836 वोट रद्द
- वार्ड 50 : 784 वोट रद्द
- वार्ड 34 : 780 वोट रद्द
- वार्ड 16 : 731 वोट रद्द
ये 3 बड़ी गलतियां बनीं वोट रद्द होने की वजह
एक से अधिक प्रत्याशियों पर मुहर
कई मतदाताओं ने एक से ज्यादा प्रत्याशियों के सामने मुहर लगा दी, जिससे वोट अमान्य हो गया।
निर्धारित बॉक्स के बाहर निशान
मुहर ठीक से न लगने पर दोबारा मुहर लगाने से निशान बॉक्स के बाहर चला गया और वोट खारिज कर दिया गया।
खाली बैलेट पेपर डालना
कई मतदाताओं ने केवल पार्षद पद के लिए वोट डाला और मेयर वाला बैलेट पेपर बिना मुहर लगाए बॉक्स में डाल दिया।
युवा और पहली बार वोटरों को हुई ज्यादा परेशानी
युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता, जो अब तक ईवीएम आधारित मतदान ही पढ़ते-सुनते आए थे, बैलेट पेपर की प्रक्रिया से अनजान रहे। स्कूल पाठ्यक्रम और जनजागरूकता अभियानों में बैलेट पेपर प्रणाली पर फोकस न होने का असर साफ दिखा।
कड़े मुकाबलों में रद्द वोट बने निर्णायक
- रामगढ़, साहिबगंज, चक्रधरपुर और फुसरो नगर परिषद
- खूंटी, सरायकेला और जामताड़ा नगर पंचायत
इन निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत-हार का अंतर कई जगह एक हजार मतों से भी कम रहा, जबकि रद्द वोटों की संख्या उससे कहीं ज्यादा थी।
भाजपा का आरोप—सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि
“रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो सहित अन्य उम्मीदवारों के करीब 36 हजार वोटों का रद्द होना सोची-समझी रणनीति है।”
कांग्रेस ने कहा—वोटर जागरूकता जरूरी थी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि
“लोकसभा और विधानसभा चुनाव ईवीएम से हुए, लेकिन निकाय चुनाव बैलेट पेपर से। मतदाताओं को प्रक्रिया के बारे में जागरूक नहीं किया गया, जिसकी कीमत लोकतंत्र को चुकानी पड़ी।”
झामुमो का बयान—ईवीएम की आदत बनी वजह
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि
“नगर निकाय चुनाव और मतगणना पूरी तरह पारदर्शी रही। ईवीएम से मतदान की आदत के कारण वोटरों की बैलेट पेपर प्रैक्टिस छूट गई थी।”
रांची नगर निगम में पार्षद पद के लिए वार्डवार रद्द मतों की संख्या
वार्ड- रद्द मत
01- 408
02- 687
03- 442
04- 609
05- 750
06- 46
07- 486
08- 516
09- 460
10- 675
11- 546
12- 394
13- 586
14- 532
15- 593
16- 731
17- 273
18- 293
19- 389
20- 303
21- 372
22- 904
23- 858
24- 308
25- 151
26- 403
27- 546
28- 699
29- 276
30- 341
31- 368
32- 529
33- 453
34- 780
35- 601
36- 836
37- 763
38- 441
39- 402
40- 301
41- 263
42- 363
43- 278
44- 257
45- 478
46- 453
47- 547
48- 520
49- 482
50- 784
51- 237
52- 625
53- 465
अन्य निकाय चुनावों में रद्द वोट
धनबाद नगर निगम : 22930
देवघर नगर निगम : 6114
चास नगर निगम : 5258
मेदिनीनगर नगर निगम : 4398
हजारीबाग नगर निगम : 6469
गिरिडीह नगर निगम : 6776
मानगो नगर निगम : 7969
आदित्यपुर नगर निगम : 5953
चिरकुंडा नगर परिषद : 1692
फुसरो नगर परिषद : 3069
गढ़वा नगर परिषद : 1406
विश्रामपुर नगर परिषद : 1767
गुमला नगर परिषद : 1925
सिमडेगा नगर परिषद : 1561
लोहरदगा नगर परिषद : 2193
चतरा नगर परिषद : 1675
झुमरीतिलैया नगर परिषद : 2732
रामगढ़ नगर परिषद : 4673
साहिबगंज नगर परिषद : 3496
दुमका नगर परिषद : 1554
मधुपुर नगर परिषद : 2129
पाकुड़ नगर परिषद :1793
मिहिजाम नगर परिषद :1721
गोड्डा नगर परिषद : 1439
जुगसलाई नगर परिषद : 1798
चक्रधरपुर नगर परिषद : 3430
चाईबासा नगर परिषद : 2957
कपाली नगर परिषद : 1955
श्रीवंशीधरनगर नगर पंचायत : 1355
मझिआंव नगर पंचायत : 416
हुसैनाबाद नगर पंचायत : 1035
छतरपुर नगर पंचायत : 927
हरिहरगंज नगर पंचायत : 1044
लातेहार नगर पंचायत : 1025
कोडरमा नगर पंचायत : 726
डोमचांच नगर पंचायत : 648
बरहरवा नगर पंचायत : 834
राजमहल नगर पंचायत : 374
बासुकिनाथ नगर पंचायत : 725
खूंटी नगर पंचायत : 1617
बुंडू नगर पंचायत : 998
जामताड़ा नगर पंचायत : 1343
महागामा नगर पंचायत: 1050
बड़कीसरैया नगर पंचायत : 619
धनवार नंगर पंचायत : 414
सरायकेला नगर पंचायत : 1469
( नोट : शनिवार की शाम तक नगर निकायों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह सूची बनी है।)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0