सोनीपत , अचल वार्ता । राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों से 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन लिखित परीक्षा के रूप में किया गया, जिसमें 40 अंक निर्धारित किए गए थे। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के हिंदी भाषा संबंधी ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। इसमें शुद्ध-अशुद्ध शब्द, विलोम शब्द, समश्रुति शब्द तथा अंग्रेजी शब्दों का हिंदी में रूपांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की हिंदी भाषा की समझ, शब्द-ज्ञान तथा सही भाषा-प्रयोग की क्षमता का परीक्षण किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए दो विद्यार्थी समान अंक प्राप्त करने के कारण टाई रही।
प्रथम स्थान: विकास कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं प्रियांशु, कंप्यूटर इंजीनियरिंग
द्वितीय स्थान: आशीष, कंप्यूटर इंजीनियरिंग
तृतीय स्थान: अंशु सिवान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग
हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं भाषाई विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा
संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं भाषाई विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, लेकिन अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना सदैव बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं ज्ञान में भी वृद्धि करती हैं।
प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाता है।
सांस्कृतिक टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संस्थान की सांस्कृतिक टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सांस्कृतिक टीम इंचार्ज मापुरी एवं टीम के सदस्य सोहन लाल, गरिमा एवं गुलशन ने प्रतियोगिता के आयोजन, संचालन तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाई