हरियाणवी खिलाड़ी एशियाई खेलों में लगाएंगे मेडल की झड़ी, नायब सरकार साथ खड़ी : गजेंद्र फौगाट
सोनीपत , अचल वार्ता। जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हरियाणा के होनहार खिलाड़ी सुनील मलिक को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र फौगाट उनके पैतृक गांव भैंसवाल पहुंचे।
उन्होंने सुनील मलिक का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और उनकी माता जी को शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी ।विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और खेल विभाग में सीधी नौकरी प्रदान करना एक ऐतिहासिक पहल है ।
गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने देश को हमेशा बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हरियाणा और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडलों की झड़ी लगाएंगे।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ना चाहिए। “नशे से दूरी, खेल जरूरी” का संदेश हर युवा तक पहुंचाना नायब सरकार का लक्ष्य है।
ओएसडी फौगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार और प्रशासन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनके बीच पहुंचकर उनका सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी केवल मेडल नहीं जीतते, बल्कि लाखों युवाओं को मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा भी देते हैं।उन्होंने मलिक खाप के महासचिव अशोक मलिक से भी वीडियो काल पर सुनील को बधाई दिलवाई ।
मनोहरलाल के समय भी खिलाड़ियों के घर जाके शुभकानाएं दी थी
गजेंद्र फौगाट ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के दौरान भी खिलाड़ियों के घर जाकर उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान और उनका उत्साह बढ़ाना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने का एक निरंतर अभियान है।
उन्होंने सुनील मलिक को आगामी एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनील अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को शानदार सफलता दिलाएंगे और हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।
इस अवसर पर सुनील की माता गुड्डी देवी,भाई बिजेंद्र-सुमित,गुरु भूपेंद्र मलिक,सरपंच सन्दीप मलिक,कब्बडी के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुशील शास्त्री,संजय मलिक,दिनेश शर्मा किलोई समेत अनेकों गणमान्य उपस्थित थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0