27 दिन से निगम गेट पर डटे सफाईकर्मी, कचरे के बीच कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Sep 1, 2026 - 19:31
Sep 3, 2026 - 14:54
 0  1
27 दिन से निगम गेट पर डटे सफाईकर्मी, कचरे के बीच कांग्रेस ने सरकार को घेरा
सोनीपत , अचल वार्ता। नगर निगम गेट पर सफाई कर्मचारियों का धरना मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। अब सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय ले।
कमल दीवान ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, लेकिन उन्हें भरने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।
धरना स्थल पर पुलिस की तैनाती को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0