नेशनल हाईवे-24 पर दर्दनाक हादसा, पंजाब रोडवेज चालक की मौत

Aug 23, 2026 - 20:19
Aug 24, 2026 - 04:50
 0  2
नेशनल हाईवे-24 पर दर्दनाक हादसा, पंजाब रोडवेज चालक की मौत
सोनीपत , अचल वार्ता । नेशनल हाईवे-24 पर सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास शनिवार देर रात करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंजाब रोडवेज की बस पहले सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई। इसके बाद बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर निवासी करीब 30 वर्षीय जसविंदर सिंह पंजाब रोडवेज के कपूरथला डिपो की बस लेकर दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चालक जसविंदर सिंह और परिचालक सरबजीत सिंह नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरबजीत सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिचालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक जसविंदर सिंह करीब पांच वर्षों से पंजाब रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो वर्षीय बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0