सोनीपत: सरकार आपके द्वार पहुंची ग्रामीणों के बीच, दतौली में आयोजित शिविर में मौके पर हुआ अनेक समस्याओं का समाधान

Sep 26, 2026 - 18:14
Sep 30, 2026 - 09:06
 0  4
सोनीपत: सरकार आपके द्वार पहुंची ग्रामीणों के बीच, दतौली में आयोजित शिविर में मौके पर हुआ अनेक समस्याओं का समाधान

गन्नौर / सोनीपत , अचल वार्ता।  गांव दतौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में दतौली सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखे। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नए आवेदनों पर कार्रवाई की गई तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गईं विभिन्न विभागों की सेवाएं
सेवा सेतु कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध करवाना था। उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय से अलग-अलग स्टॉल स्थापित कर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही प्राप्त किए। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर अनेक विभागों से संबंधित सेवाएं एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
दतौली व आस-पास के ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं
कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन दतौली तथा आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने परिवार पहचान पत्र में आय, आयु एवं जाति में संशोधन, गली-नाली निर्माण, जलभराव की समस्या, बिजली मीटर लगाने सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शिविर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के नए आवेदनों पर भी कार्रवाई की गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। सरकारी सेवाएं अपने गांव के नजदीक मिलने और समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई होने से ग्रामीणों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों, शिक्षकों व विद्यार्थियों की जांच
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गन्नौर ब्लॉक में तीन दिवसीय सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन बीडीपीओ कार्यालय, दूसरे दिन सीएचसी पुरखास तथा तीसरे और अंतिम दिन गांव दतौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया।
                      इन शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली विभाग, महिला विकास निगम, हरकोफैड, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोजगार विभाग, मत्स्य पालन विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, रेडक्रॉस सोसायटी, नगरपालिका कार्यालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
सरकार आपके द्वार की भावना को साकार कर रहा सेवा सेतु अभियान
सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को ग्रामीणों के नजदीक पहुंचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद करने और अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने प्रशासन द्वारा गांव में शिविर आयोजित कर सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास की सराहना की।
      इस अवसर पर मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, विद्यालय के प्राचार्य विवेक शर्मा, रोजगार विभाग के सहायक रिंकू, स्कूल स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।महिला विकास निगम, हरकोफैड, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोजगार विभाग, मत्स्य पालन विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, रेडक्रॉस सोसायटी, नगरपालिका कार्यालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0