अयोध्या : पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान शुरू, 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
जिले में पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चल रहा है। मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह ने लाभ उठाने की अपील की।
अयोध्या, अचल वार्ता। पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद अयोध्या में राष्ट्रीय डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसके तहत पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनर निर्धारित अवधि में अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती ममता सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।
इसी क्रम में अयोध्या जनपद में 30 नवंबर तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि पेंशनभोगी समय रहते अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करा लें, जिससे पेंशन संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पेंशनभोगियों से अपील....
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी पात्र पेंशनभोगी एवं पारिवारिक पेंशनर समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0