लखीमपुर खीरी : सड़क हादसे के बाद लीलाकुआं पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल

लखीमपुर खीरी के गौरिया पुल पर बाइक पीपल के पेड़ से टकराने से युवक गंभीर घायल हो गया। लीलाकुआं पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी बेहजम पहुंचाया।

Nov 3, 2026 - 20:00
 0  2
लखीमपुर खीरी : सड़क हादसे के बाद लीलाकुआं पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल
लखीमपुर खीरी : सड़क हादसे के बाद लीलाकुआं पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल

पुलिस की तत्परता से बची सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की जान, तत्काल अस्पताल पहुंचाया ।

गौरिया पुल पर पीपल के पेड़ से टकराई मोटर साइकिल, लीलाकुआं पुलिस चौकी की टीम ने दिखाई मुस्तैदी ।

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । थाना फरधान क्षेत्र के बेहजम रोड स्थित गौरिया पुल पर एक सड़क हादसे में UP31CH9732 स्प्लेंडर प्लस सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछिया कल्लुआ मोती, पुलिस चौकी फत्तेपुर, थाना मैगलगंज निवासी प्रशांत त्रिवेदी पुत्र जगमोहन त्रिवेदी लखीमपुर जा रहे थे, इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन चलाते समय उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पुल के किनारे लगे पीपल के पेड़ से जोरदार टकरा गई। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लीलाकुआं पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए एंबुलेंस बुलवाई और घायल को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित किया कि संकट की घड़ी में पुलिस की तत्परता किसी घायल के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव, दीवान दिनेश वर्मा तथा कांस्टेबल राजू यादव और विनोद कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0