लखीमपुर खीरी : गोवध मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी), अमित कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी, अरूण कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक उचौलिया के नेतृत्व में, आज दिनांक 07.10.2026 को थाना उचौलिया की पुलिस टीम द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम से संबंधित गौकशी की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त मेहराज पुत्र जर्रार निवासी बढैया थाना उचौलिया जनपद खीरी उम्र करीब 40 वर्ष को रात्रि में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।
थाना उचौलिया पुलिस को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तथा तलाश वांछित वारण्टी के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इनोवा कार से असलहा व पशु काटने के उपकरण के साथ ग्राम इब्राहिमपुर की ओर से नहर पटरी के रास्ते ग्राम बनकागांव की तरफ आ रहे हैं । मुखबिर की सूचना पर थाना उचौलिया पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो अभियुक्तो को ग्राम हैवतियापुर तिराहा पर पकड़ने का प्रयास किया गया कि गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त मेहराज द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस द्वारा आत्मसुरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त मेहराज के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया । उचौलिया पुलिस द्वारा अभियुक्त मेहराज (जिसके बाये पैर में गोली लगी है) उम्र करीब 40 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ समय करीब 01.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त जमन पुत्र मेहराज निवासी बढैया थाना उचौलिया जनपद खीरी रात्रि के अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त दिनांक 04/05-10-2026 को थाना उचौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/26 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5क/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त हैं, जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त दो अदद छुरी (जिसमे एक अदद बड़ा व एक छोटा), एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद लकड़ी का ठीहा(आला कत्ल), एक अदद इनोवा कार न0 UP 27 AG 2560 बरामद किया गया है । घायल अभियुक्त मेहराज उपरोक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी पसगवां भेजा गया। जहां से डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया । पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना उचौलिया पर मु0अ0सं0 196/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मेहराज पुत्र जर्रार निवासी बढैया थाना उचौलिया जनपद खीरी उम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1.एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
2.घटना में प्रयुक्त 02 अदद छुरी (आला कत्ल), 01 अदद कुल्हाडी मय बैट, 01 अदद लकडी का ठीहा व एक अदद इनोवा कार न0 UP 27 AG 2560 बरामद
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मेहराज
1. मु0अ0सं0 105/1999 धारा 147/148/149/323/324/308 भादवी व 3(1)12 एससी एसटी एक्ट थाना पसगवां जनपद खीरी
2. मु0अ0सं0 194/2026 धारा 303(2)बीएनएस व 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना उचौलिया जनपद खीरी
3. मु0अ0सं0 196/2026 धारा-109(1)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना उचौलिया जनपद खीरी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0