जिला बाल कल्याण परिषद, सोनीपत द्वारा आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं का हुआ रंगारंग समापन

Nov 3, 2026 - 16:18
Nov 3, 2026 - 17:01
 0  1
जिला बाल कल्याण परिषद, सोनीपत द्वारा आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं का हुआ रंगारंग समापन

सोनीपत , अचल वार्ता। जिला बाल कल्याण परिषद, सोनीपत द्वारा बाल भवन मे 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आज छठे एवं अंतिम दिन सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन दिवस पर प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। इस अवसर पर समूह गीत, एकल गीत, शास्त्रीय एकल नृत्य, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी (क्विज) एवं एकांकी नाटक (वन एक्ट प्ले) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, कला एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन परिवीक्षा अधिकारी दीपक कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालयों के प्राचार्यों, अध्यापकों, निर्णायक मंडल, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद, सोनीपत द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की गई थीं। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को आगामी जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जोनल स्तर पर विजेता रहने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में सभी विजेता स्कूलों को आगामी प्रतियोगिताओं की तिथि, स्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारी समय-समय पर आधिकारिक रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0