मुरादाबाद : दीपावली और छठ पर रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Nov 3, 2026 - 13:04
 0  1
मुरादाबाद :  दीपावली और छठ पर रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

मुरादाबाद , अचल वार्ता। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना लागू की है।

छह से 17 नवंबर तक नियमित और संविदा चालक-परिचालकों के साथ आउटसोर्सिंग परिचालकों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 12 दिन में 3600 किलोमीटर बस संचालन करने पर 4800 रुपये और 11 दिन में 3300 किलोमीटर संचालन पर 4400 रुपये दिए जाएंगे।मानक से अधिक किलोमीटर संचालन पर संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त मिलेंगे।

तकनीकी और अन्य चिन्हित कर्मचारियों को 12 दिन काम करने पर 2500 और 11 दिन पर 2100 रुपये मिलेंगे। संचालन संबंधी समस्या पर क्षेत्रीय कंट्रोल रूम 8726005894 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0