मुरादाबाद: जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे गए, भेजा जेल

May 4, 2026 - 19:20
May 6, 2026 - 09:19
 0  1
मुरादाबाद: जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे गए, भेजा जेल

मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना भोजपुर क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई दर्ज मुकदमे के आधार पर की, जिसमें मारपीट, गाली-गलौज, फायरिंग और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

2 मई 2026 को थाना गलशहीद क्षेत्र के सिद्दी सराय फासियों वाली गली निवासी अहमद कमाल ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। इस घटना में उसका भाई घायल हो गया। साथ ही आरोपियों ने मौके से फरार होते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तस्लीम पुत्र अली मोहम्मद निवासी मोहल्ला तबेला थाना मुगलपुरा हाल निवासी रसूलपुर नगला खेम थाना भोजपुर और इरशाद अहमद उर्फ भूरा पुत्र जहीर अहमद निवासी आदर्शनगर कॉलोनी हाल निवासी रसूलपुर नगला खेम थाना भोजपुर शामिल हैं।

पुलिस ने जांच के दौरान बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0