मुरादाबाद : बाइक चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, वाहन बरामद

May 5, 2026 - 19:11
May 6, 2026 - 09:19
 0  1
मुरादाबाद : बाइक चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, वाहन बरामद

मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना पाकबड़ा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पाकबड़ा के रतनपुर कलां निवासी संजय पुत्र राजेंद्र सिंह ने 3 मई 2026 को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। साथ ही आरोपी आदेश कुमार उर्फ मिरिंडा पुत्र देवेंद्र सिंह और प्रदीप पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम मालीपुर थाना पाकबड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सुबह में सुखबिंदर की कैंटीन के पीछे से बाइक चोरी की थी और उसे पास की झाड़ियों में छुपा दिया था। बाद में वे बाइक को बेचने के इरादे से ले जा रहे थे, ताकि उससे मिले पैसों को आपस में बांट सकें।

पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरीक्षक जनक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार, एकांत कुमार, नरेंद्र कुमार और राजीव कुमार की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0