मुरादाबाद : दहेज के लिए हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना कटघर क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
28 अप्रैल 2026 को नई बस्ती भीमगोडा हरिद्वार निवासी राजीव श्रीवास्तव ने थाना कटघर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।
पीड़ित पिता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने मुकदमा मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए मुख्य आरोपी अमन उर्फ सौरभ श्रीवास्तव निवासी सीतापुरी डबल फाटक दससराय थाना कटघर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में दहेज हत्या के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0