मुरादाबाद: अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अचल वार्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात थाना भोजपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान ग्राम रुस्तमपुर तिगरी निवासी भूरा पुत्र छुट्टन को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0