पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Apr 23, 2026 - 20:16
Apr 23, 2026 - 21:39
 0  2
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना कटघर क्षेत्र में हुई पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का कटघर पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का हत्था भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीती 22 अप्रैल को कटघर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लोहे के हत्थे से हमला कर उसकी जान ले ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की थीं। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नामजद आरोपी शोभित गुप्ता निवासी शिवपुरी टावर वाली गली डबल फाटक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों छिपाए गए स्थान से हत्या में प्रयुक्त लोहे का हत्था बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक भानू प्रताप, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार और कांस्टेबल मुदित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच अभी भी जारी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0