मुरादाबाद :हाईकोर्ट के आदेश के बाद मदरसे पर चला बुलडोजर

May 9, 2026 - 19:17
May 9, 2026 - 19:32
 0  1
मुरादाबाद :हाईकोर्ट के आदेश के बाद मदरसे पर चला बुलडोजर

मुरादाबाद, अचल वार्ता। शनिवार को जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण की टीम ने मझोला थाना क्षेत्र में स्थित जामिया अरबिया हयातुल उलूम मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मदरसे की इमारत को ध्वस्त किया गया।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे किनारे बना यह मदरसा MDA की जमीन पर निर्मित था, जिसे लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। अधिकारियों के अनुसार जमीन को लेकर 1980 के दशक से मामला विवादित था और यह प्रकरण कोर्ट तक पहुंचा था। हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक मदरसा करीब तीन हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बना हुआ था। शनिवार को कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

एमडीए अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है, हालांकि कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0