मुरादाबाद : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना मैनाठेर पुलिस ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पूरा मामला बीते मंगलवार का है, जब मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी इमरान ने अपने परिवार के सहयोग से उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया और उसके साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराकर साक्ष्यों को एकत्रित किया। विवेचना के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की।
घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए ठिकाने बदल रहा था। थाना मैनाठेर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आखिरकार बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी इमरान निवासी ग्राम सरखेड़ा परमपुर माफी थाना ठाकुरद्वारा को धर दबोचा लिया।
पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में संलिप्त अन्य मददगारों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0