पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी, माल बरामद
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना भगतपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को भगतपुर क्षेत्र निवासी सद्दाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से दो गार्डर, दो लोहे के ड्रम तथा एक फावड़ा अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्यों को एकत्र किया। विवेचना के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबिश देकर दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अय्यूब अली निवासी ग्राम बिलावाला थाना भगतपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें दो गार्डर, दो लोहे के ड्रम और एक फावड़ा शामिल है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
जहां से उसे पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्होंने पुलिस के इस सफल खुलासे की प्रशंसा हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0