मुरादाबाद : टोल कर्मियों से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने वाले 24 गिरफ्तार

May 9, 2026 - 19:47
May 9, 2026 - 20:10
 0  1
मुरादाबाद : टोल कर्मियों से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने वाले 24 गिरफ्तार

मुरादाबाद, अचल वार्ता। बिलारी थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और टोल फ्री कर राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टोल मैनेजर सोनू यादव निवासी रेवाड़ी हरियाणा ने थाना बिलारी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर प्रतिमाह 50 हजार रुपये की मांग की।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजर, टीसी और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता की। साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें भी की गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने सुपरवाइजर से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और 26 हजार रुपये तथा वादी का वन प्लस मोबाइल फोन लूट लिया। कर्मचारियों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए टोल प्लाजा को फ्री कर राजस्व की हानि पहुंचाई गई।

मामले में थाना बिलारी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेडमी मोबाइल, एक वन प्लस मोबाइल और 26 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम गुन्नौर सैमला थाना गुन्नौर जनपद सम्भल, कुंवरपाल सिंह यादव पुत्र जालिम सिंह निवासी ग्राम नंगलिया मजरा कुहेरा थाना गुन्नौर जनपद सम्भल, नजमे आलम पुत्र नफी मौहम्मद निवासी ग्राम लोहा मई थाना जुनावई जनपद सम्भल, श्योराज पुत्र होते सिंह निवासी ग्राम मुरैना थाना धनाडी जनपद सम्भल, वीरेश कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद सम्भल, विशम्बर सिंह पुत्र भूरे निवासी ग्राम नगरिया कुहेरा थाना गुन्नौर जनपद संभल, अमरीश पुत्र विजयपाल निवासी उधरनपुर थाना धनारी जनपद संभल, नन्द किशोर पुत्र ढाल सिंह निवासी बिलासपुर थाना जुनावई जनपद संभल, प्रेमपाल पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बहजोई जनपद संभल, ओमप्रकाश पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बहजोई जनपद संभल, गिरीश बाबू पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मछखेडा थाना बहजोई संभल, वीरेश पुत्र केदारी सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बहजोई जनपद संभल, चन्द्रपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बहजोई जनपद संभल, हरीकिशन पुत्र राजपाल सिंह निवासी कैल थाना बबराला जनपद संभल, नबाब सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना बहजोई संभल, कुँवरपाल पुत्र सूबेदार सिंह निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, मनवीर सिंह पुत्र जीतपाल निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, मुनीश पुत्र गजब सिंह निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, रामवीर पुत्र रामबहादुर निवासी लोहामई थाना जुनावई जनपद संभल, बाबू जी पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, शिवम पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, स्वामी सिंह पुत्र अंगद सिंह निवासी ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला जनपद संभल, रामेश्वर सिंह पुत्र ऊदल सिंह निवासी बहलोलपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल, रामवीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी घुघईया थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0