ह अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उपमंडलीय समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Nov 5, 2026 - 14:23
Nov 6, 2026 - 07:38
 0  1
ह अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उपमंडलीय समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गोहाना  / सोनीपत । गोहाना में उपमंडलीय स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को एसडीएम ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे, फैमिली आईडी मैं इनकम कम करवाने बारे, फैमिली आईडी में जन्मतिथि वोटर कार्ड के अनुसार सत्यापित करवाने बारे प्रार्थना पत्र,बिजली कनेक्शन लगवाने बारे, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने बारे, इंतकाल दर्ज करवाने बारे जैसी समस्याओं सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। एसडीएम अंकित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, इसलिए अधिकारी शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कई शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू करवाई गई।
समाधान शिविर में नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बीडीपीओ मुंडलाना अश्वनी कुमार, बीडीपीओ कथुरा पूनम चंदा, सहायक रजिस्टार प्रशांत कुमार,कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा ,बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0