हरदोई : एसपी का बड़ा एक्शन, चोरी के मामले में विवेचनात्मक लापरवाही पर दरोगा निलंबित
हरदोई,अचल वार्ता। पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर थाना मल्लावां में तैनात उपनिरीक्षक आकाश शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
थाना मल्लावां क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना की विवेचना के दौरान गिरफ्तारी के लिए शेष अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) प्राप्त करने की कार्रवाई नहीं की गई थी। विवेचनात्मक कार्यवाही में बरती गई इस शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक आकाश शर्मा को निलंबित कर दिया।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विवेचना और अन्य विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी बरतें। किसी भी स्तर पर उदासीनता अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0