बेहंदर में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, तीन विषयों पर हुई भाषण प्रतियोगिता

Oct 24, 2026 - 17:22
 0  30
बेहंदर में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, तीन विषयों पर हुई भाषण प्रतियोगिता

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (अचलवार्ता)। मेरा युवा भारत, हरदोई के तत्वावधान में बेहंदर ब्लॉक के यदुराई पब्लिक इंटर कॉलेज, दिवारी में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ की थीम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित मौर्य को बैज लगाकर किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर सर्वार्थ कुमार, ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर कीर्ति सोनी तथा ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर मीनांशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, बेहंदर आसिम अली ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अमित मौर्य को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2