हरदोई: इफको रिफार्म उत्सव 2026: ग्राम गहोरा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरकों पर दिया गया जोर

Oct 7, 2026 - 16:32
Oct 7, 2026 - 17:03
 0  15
हरदोई: इफको रिफार्म उत्सव 2026: ग्राम गहोरा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरकों पर दिया गया जोर

​हरदोई,अचल वार्ता। विकासखंड शाहाबाद के ग्राम गहोरा में इफको द्वारा 'रिफार्म उत्सव 2026' एवं 'पीएम प्रणाम योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसान मनीलाल के खेत पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को संतुलित एवं मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने फसलों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी (DAP) तथा नैनो जिंक के उपयोग, उनकी सही मात्रा, समय और छिड़काव की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से समझाया। किसानों को बताया गया कि नैनो उर्वरकों के अनुशंसित प्रयोग से न केवल पोषक तत्वों की दक्षता में सुधार होता है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी वृद्धि होती है।

​इसके साथ ही पीएम प्रणाम योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग को कम करने, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता बनाए रखने तथा खेती की लागत घटाकर टिकाऊ एवं सतत कृषि (Sustainable Agriculture) को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

​कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया।

​इस अवसर पर इफको के क्षेत्र अधिकारी आकाश चौबे, इफको किसान सेवा केंद्र प्रभारी अमित कुमार झा, सहायक शुभम द्विवेदी, इफको एमसी विक्रय एवं विपणन अधिकारी आलोक मिश्रा, इफको एसएफए मोहित पाठक तथा एमडीए हरदोई उदित पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।

हरदोई ब्युरो लक्ष्मीकान्त पाठक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0