हरदोई में खूनी वारदात: ईंट और कुल्हाड़ी से साधु की हत्या, साथी हिरासत में
हरदोई, अचल वार्ता। जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक साधु की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। सैर बहादुरपुर-कोथावां-अतरौली मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बनी दुकानों के बरामदे में 32 वर्षीय साधु का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट तथा कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने मामले में मृतक के साथी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, रविवार 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब छह बजे थाना बेनीगंज को घटना की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को यादवेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी सैर बहादुरपुर की दुकानों के बरामदे में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बबूल पुत्र शियाराम, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी जियनखेड़ा मजरा काकपुर, थाना बेनीगंज के रूप में हुई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। घटना में मृतक के साथी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल पुत्र मनोहर, निवासी पाही उगपुर, थाना बेनीगंज का नाम सामने आया है।पुलिस ने मुन्नी उर्फ मुंशीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0