मिशन शक्ति टीम ने सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी
हरदोई।मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को थाना संडीला की मिशन शक्ति टीम ने बस अड्डा संडीला पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिलाओं को 112, 1090, 181, 1076, 1098, 108, 102, 101 और 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी राणा, महिला आरक्षी प्रियंका राजपूत एवं महिला आरक्षी वैशाली मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0