कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी व सीडीओ को बांधी हस्तनिर्मित राखी

Aug 27, 2026 - 16:49
Aug 28, 2026 - 10:12
 0  0
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी व सीडीओ को बांधी हस्तनिर्मित राखी

हरदोई, अचल वार्ता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), कछौना की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधकर स्नेह का अनूठा संदेश दिया। छात्राओं के आत्मीय प्रयास से कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

विद्यालय की वार्डन पूनम अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचीं छात्राओं ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं समृद्धि की कामना की। कक्षा नौ की खुशी, कक्षा छह की अर्चना और कक्षा सात की सान्या ने मेहनत व रचनात्मकता से सुंदर हस्तनिर्मित राखियां तैयार की थीं।

छात्राओं की कलात्मकता और लगन देखकर जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी भावविभोर हो उठे। जिलाधिकारी ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दुलार किया और रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप चॉकलेट व अन्य भेंट प्रदान कीं। अधिकारियों ने छात्राओं और विद्यालय परिवार को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0