महंगी चीनी के विरोध में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने लगाया स्टॉल, निशुल्क बांटी 2.80 कुंतल चीनी
हरदोई। चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बुधवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सर्कुलर रोड स्थित गया लॉन के सामने स्टॉल लगाकर महिलाओं को निशुल्क चीनी वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी और खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। चीनी के दाम बढ़ने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले दो दिनों तक गांवों और मोहल्लों में जाकर गरीब माताओं-बहनों को 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई गई। बुधवार को 2 कुंतल 80 किलो चीनी निशुल्क वितरित की गई। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और विधानसभा चुनाव 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस मौके पर सोनू गुप्ता परसपुर, गिरीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, शुभम गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, आशू मिश्रा, सोनू गुप्ता, डॉ. सौरभ यादव, श्याम गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, दुर्गेश यादव, संजीव गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0