25 साल की सेवा यात्रा से 2047 के संकल्प तक, हरदोई में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

हरदोई में सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ा। बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर से निकली यात्रा डीएम चौराहा और अटल चौक होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की गूंज सुनाई दी।

Oct 7, 2026 - 16:00
Oct 7, 2026 - 17:00
 0  2
25 साल की सेवा यात्रा से 2047 के संकल्प तक, हरदोई में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

हरदोई ,अचल वार्ता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को हरदोई में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर से शुरू हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा डीएम चौराहा और अटल चौक होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां उसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा, सुशासन, जनकल्याण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखकर संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, सेवा के संकल्प और राष्ट्र के विकास के लिए निर्धारित ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य पर विचार रखे गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न पड़ावों की यात्रा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य इस यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाना है।

जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा को केंद्र में रखकर कार्य करने की परंपरा को मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार राजपूत, इंजी. ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका, आशुतोष गुप्ता, अजय शुक्ला, सौरभ सिंह गौर, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री नीतू चन्द्रा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अमरेंद्र अर्कवंशी, गोपाल त्रिपाठी, अदिति कुशवाहा, रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, जिला कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, आशुतोष बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक, कपिल गुप्ता, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, ऋतुराज त्रिपाठी, हर्ष सविता, चित्रांश गुप्ता और आकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 हरदोई से लक्ष्मीकान्त पाठक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0